उपायुक्त ने की बावा भूतनाथ मंदिर में पूजा अर्चना

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर उपायुक्त एवं अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी अपूर्व देवगन ने अपनी धर्मपत्नी श्वेता देवगन व गणमान्य लोगों के साथ राज देवता माधव राय के प्रांगण में पारम्परिक शिवरात्रि महायज्ञ में शामिल हुए।

उन्होंने टारना स्थित मां श्यामा काली मंदिर में शीश नवाया तथा मंडी जनपद के आराध्य बड़ा देव कमरूनाग जी की पूर्जा-अर्चना की और जिलावासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। उन्होंने देवता राज माधव राय के मंदिर में पूजा अर्चना की।

उपायुक्त ने बावा भूतनाथ मंदिर में भी पूर्जा अर्चना की तथा हवन यज्ञ में भी शामिल हुए। वह राज माधव मंदिर से बाबा भूतनाथ के लिए निकली लघु जलेब में शामिल हुए।

पुलिस की टुकड़ी, होमगार्ड बैंड और मंडी जनपद के राज देवताओं के साथ भूतनाथ मंदिर तक लघु जलेब के माध्यम से बाबा भूतनाथ को निमंत्रण दिया।

अपूर्व देवगन ने सभी लोगों को महा शिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए मंडी के अंतरराष्ट्रीय मेले में पधारने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि मंडी शिवरात्रि को हम विशेष तौर से देव संस्कृति और यहां की समृद्ध परंपराओं को प्रमुखता देते हुए मना रहे हैं।

16 फरवरी से 22 फरवरी तक के इस आयोजन में देवी-देवताओं, उनसे जुड़ी पवित्र परंपराओं और समृद्ध देव संस्कृति से आम जनता को जोड़ने पर खास जोर रहेगा ।

उपायुक्त ने कहा कि हमारा प्रयास है कि देव आस्था का यह महा समागम देव संस्कृति को और मजबूती देने में सहायक हो। युवा पीढ़ी का इससे जुड़ाव और गहरा हो। इसके लिए सभी परंपराओं का पूरी श्रद्धा से निर्वहन करते हुए इनमें जनता की भागीदारी तय बनाने पर खास ध्यान दिया गया है।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर नगर निगम महापौर वीरेंद्र भट्ट एवं पार्षदगण, सर्व देवता समाज समिति के प्रधान शिव पाल शर्मा व समिति के अन्य प्रतिनिधि, अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह,अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ मदन कुमार, एसडीएम रूपिंदर कौर सहित अन्य अधिकारी तथा नगरवासी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...