निर्माणाधीन घर में चल रहा था अवैध धंधा, पुलिस ने मारा छापा, मकान मालिक गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले के कोटली इलाके में मंगलवार को पुलिस ने एक निर्माणाधीन घर से 118 ग्राम चरस बरामद की। दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने निर्माणाधीन घर में चरस/कैनेबिस बेचने का अवैध धंधा करता है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है।

कांगड़ा पुलिस अधीक्षक अशोक रतन के बोल 

कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक अशोक रतन ने बताया कि यह प्रतिबंधित पदार्थ कांगड़ा जिले की बैजनाथ तहसील के गुनेहर डाक घर के तहत आने वाले कोटली के वार्ड नंबर 6 के रहने वाले विक्की कुमार उर्फ तेनकूराम के निर्माणाधीन घर से जब्त किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस सिलसिले में बीर थाना में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) कानून की धारा 20, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया और मामले की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...