दर्दनाक हादसा: काल बनकर घूमी आटा चक्की, मालिक की ले ली जान, परिवार पर टूटा दुखाें का पहाड़

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा की जांघी पंचायत में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां अपनी आटा चक्की में काम कर रहे एक व्यक्ति की मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मान सिंह निवासी गांव जांघी के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मान सिंह अपने घर में आटा चक्की, ऊन पिंजाई और तेल निकालने की मशीन चलाकर परिवार का गुजारा करता था। सोमवार को क्षेत्र में बिजली गुल थी, जिसका फायदा उठाकर मान सिंह चक्की की मुरम्मत या कुछ कार्य कर रहा था।

इसी बीच अचानक बिजली आ गई और मशीन घूमने लगी। मान सिंह के कपड़ों का एक हिस्सा मशीन में फंस गया, जिसे निकालने की कोशिश में वह खुद भी मशीन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे, जहां मान सिंह लहूलुहान अवस्था में मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मेडिकल कॉलेज चम्बा में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी के बोल 

एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...