चरस तस्कर निकली पालमपुर की महिला, नूरपुर में आई थी सप्लाई देने

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा

जिला पुलिस नूरपुर ने नशा माफिया के खिलाफ चलाए गए अभियान में ढसोली में महिला से चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। अब महिलाएं भी नशा की सप्लाई करने में सक्रिय हैं। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार महिला राशि पालमपुर की रहने वाली है तथा ढसोली में डील अनुसार रमन कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी ढसोली को चरस की सप्लाई देने आई थी।

पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली थी तथा जैसे ही महिला राशि निवासी पालमपुर ने ढसोली में रमन कुमार को चरस की खेप दी तो पुलिस ने उन दोनों को रंगे हाथों धर दबोचा। उनके कब्जे से 212 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर अरेस्ट कर लिया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा के बोल

एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ढसोली में एक महिला राशि निवासी पालमपुर व पुरुष रमन कुमार को 212ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...