एचआरटीसी बस में चिट्टे सहित पकड़े तस्कर, आरोपियों के कब्जे से 30.700 ग्राम नशा बरामद

--Advertisement--

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बस स्टैंड में दबोचे

हिमखबर डेस्क

शिमला जिला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना बालूगंज को सूचना मिली कि शिमला-रोहड़ू रूट पर चल रही एचआरटीसी बस में बैठे दो युवक संदिग्ध हालत में हैं और उनके पास चिट्टा हो सकता है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बस को आईएसबीटी शिमला में रुकवाकर जांच की। जांच के दौरान बस की अंतिम सीटों पर बैठे दो युवकों की तलाशी ली गई। बस में बैठे राहुल निवासी गांव चमारू, डाकघर प्रोंथी, तहसील जुब्बल, जिला शिमला और विशाल वर्मा निवासी गांव नंगल देवी, देवड़ी घाट, तहसील ठियोग, जिला शिमला के कब्जे से 30.700 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

आरोपियों से चिट्टा बरामद होने के बाद दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपियों के बैक वर्ड लिंकेज भी खंगाल रही है, पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आए और कहां सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों से चिट्टा माफिया से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

एसएसपी शिमला गौरव सिंह के बोल

एसएसपी शिमला गौरव सिंह का कहना है कि पुलिस थाना बालूगंज ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नशा तस्करों से जुड़े लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...