ऊना में परिवार पर सामूहिक हमला, महिला सहित तीन घायल, 9 पर मामला दर्ज

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

थाना मैहतपुर के अंतर्गत सासन में एक परिवार पर सामूहिक हमला करने और घर में भारी तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। इस हमले में एक महिला सहित तीन लोग घायल हुए हैं, जबकि आरोपियों ने वाहनों और मकान को भी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में सासन निवासी हरदीप सिंह ने बताया कि रविवार रात वह अपने घर पर अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ मौजूद था। इसी दौरान गांव के ही काला, शिवा, लवी, रोहित, मनी, दीपु, शीला की बुआ का बेटा, आशु और काका उनके घर पहुंचे।

आरोप है कि घर पहुंचते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते उसकी मां और बहन के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान पीड़ितों को चोटें आईं। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

शिकायत में बताया गया है कि आरोपियों ने जाते-जाते घर में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान बुलेट मोटरसाइकिल, एक कार और घर के मुख्य दरवाजे को नुकसान पहुंचाया गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मैहतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

एएसपी ऊना संजीव भाटिया के बोल 

एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मां चिंतपूर्णी ने पूरी की मनोकामना: ऋषिकेश से दौड़ा चला आया परिवार, पावन पिंडी पर अर्पित किया चांदी का छत्र

हिमखबर डेस्क विश्व विख्यात धार्मिक स्थल माता श्री चिंतपूर्णी के...

नाबालिग से दुष्कर्म, मोबाइल फोन देने के बहाने बुलाया, फिर होटल में ले गया, आरोपी फरार

हिमखबर डेस्क हिमाचल के मंडी जिले से एक दिल-दहला देने...

HPU में पढ़ाई हुई महंगी: शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नया फीस स्ट्रक्चर जारी, जानें किस कोर्स की कितनी बढ़ी फीस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...