शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम हेतु ऑडिशन 5 फरवरी को, चयनित कलाकारों को मिलेगा महोत्सव में प्रस्तुति का अवसर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी के अंतर्गत 10 फरवरी को संकन गार्डन, इंदिरा मार्केट, मंडी में सायं 6 बजे से शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शास्त्रीय गायन, वादन एवं नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी।

जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए ऑडिशन आयोजित किया जा रहा है।

यह ऑडिशन दिनांक 5 फरवरी को टेनिस हॉल पड्डल ग्राउंड, मंडी में आयोजित होगा। ऑडिशन का समय दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।

उन्होंने कहा कि जो भी प्रतिभागी शास्त्रीय संगीत के अंतर्गत गायन, वादन अथवा नृत्य में अपनी प्रस्तुति देना चाहते हैं, उनके लिए ऑडिशन में उपस्थित होना अनिवार्य है।

ऑडिशन में चयनित प्रतिभागियों को अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर आयोजित संगीत कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। सभी इच्छुक कलाकार निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर पहुंचकर ऑडिशन में भाग लें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के इलाके में BJP विधायक की ‘OPD’ पर विवाद, पुलिस के पहरे में हुआ इलाज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के पांगी-भरमौर से विधायक और न्यूरोसर्जन...

ITI और 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 22 अगस्त को होंगे साक्षात्कार

हमीरपुर में आईटीआई और 10वीं-12वीं पास युवाओं के साक्षात्कार...