शाहपुर में ड्राइवरों को बताए यातायात के नियम

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां 

आरटीओ फ्लाइंग स्काइड धर्मशाला की ओर से केवल हाइवे ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल शाहपुर में सड़क सुरक्षा पर एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया।

इस मौके पर शाहपुर के सभी टैक्सी चालक के साथ न्यू ईरा पब्लिक स्कूल छतडी, कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर, आवर ऑन इंग्लिश स्कूल शाहपुर के चालक और परिचालक मौजूद रहे।

इसके साथ ही केवल हाइवे ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल के प्रशिक्षु भी मौजूद रहे। इस मौके पर आरटीओ फ्लाइंग ऑफिसर धर्मशाला से आसीन सूद विशेष तौर पर मौजूद रहे और उन्होंने चालकों और परिचालकों को यातायात के नियम बताए।

साथ ही उनका पालन करने का आग्रह भी किया। इस दौरान उनके साथ ट्रैफिक इंस्पेक्टर व उनके वरिष्ठ सहायक अशोक कुमार, राकेश चौहान, टैक्सी यूनियन शाहपुर के प्रधान सहित सभी टैक्सी चालक मौजूद रहे।

अंत में हाइवे ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल शाहपुर के संचालक केवल शर्मा ने बताया कि आरटीओ फ्लाइंग स्काइड धर्मशाला की ओर से समय समय पर यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है, जोकि सहरानीय कार्य है।

शाहपुर में जागरूकता शिविर लगाने के लिए उन्होंने आरटीओ फ्लाइंग स्काइड धर्मशाला का धन्यवाद किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...