चौगान के रखरखाव को वैटरन क्रिकेट क्लब व हॉकी एसोसिएशन आए आगे

--Advertisement--

चौगान-चंबा की पहचान और सांस्कृतिक धरोहर, रखरखाव कार्यों के लिए सामाजिक संस्थाओं तथा नागरिकों से सुझाव आमंत्रित–उपायुक्त

चम्बा – भूषण गुरूंग 

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि चंबा के ऐतिहासिक चौगान के रखरखाव कार्यों को लेकर वैटरन क्रिकेट क्लब और हॉकी एसोसिएशन चंबा ने जिला प्रशासन को सहयोग देने की सहमति व्यक्त की है।

उन्होंने दोनों संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चौगान-चंबा की पहचान और सांस्कृतिक धरोहर है और इसकी उत्कृष्ट स्थिति बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

मुकेश रेपसवाल ने बताया कि चौगान को हरा-भरा बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा हर वर्ष सर्दियों के दौरान लोगों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया जाता है।

चौगान के विभिन्न खाली हिस्सों में पैच आधारित विधि से दूब घास लगाई जाती है तथा खरपतवारों की सफाई नियमित रूप से की जाती है। इस कार्य में कई विभागों और सामाजिक संस्थाओं का सहयोग प्रशासन को मिलता रहा है।

उपायुक्त ने चौगान के संरक्षण व रखरखाव कार्यों में सहयोग देने के इच्छुक सामाजिक संस्थाओं तथा नागरिकों से अपने सुझाव कार्यालय को प्रेषित करने का आग्रह किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...