मारुती सुजुकी की इस SUV में तकनीकी खराबी, कंपनी ने वापस मंगवाईं 39 हजार गाड़ियां

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मारूती सुजुकी की फेमस एसयूवी में तकनीकी खराबी है, जिसके चलते कंपनी ने इन गाडिय़ों को वापस बुलाया है, ताकि खामियों को दूर किया जा सके। पिछले साल खरीदी गई एसयूवी में आई है। दरअसल कंपनी ने नौ दिसंबर, 2024 और 29 अप्रैल, 2025 के बीच बनीं कुल 39000 गैं्रड विटारा एसयूवी को रिकॉल किया है।

कंपनी का कहना है एसयूवी में तकनीकी खामी है, जिसे दुरूस्त करके दोबारा मालिकों यक गाडिय़ां सौंप दी जाएंगी। कंपनी का कहना है ग्रैंड विटारा में फ्यूल गेज दिखाने वाले सिस्टम में कुछ खामियां पाई गई हैं।

कंपनी का कहना है कि स्पीडोमीटर में मौजूद फ्यूल लेवल इंडिकेटर और वार्निंग लाइट में तालमेल नहीं है और कभी-कभी यह फ्यूल की वास्तविक स्थिति को नहीं दर्शा पा रहे हैं, जिससे वाहन मालिकों में कनफ्यूजन रहता है और गाड़ी में कितना पेट्रोल बचा है, पता नहीं चल पाता है। इसी के चलते कंपनी ने कुल 39,506 ग्रैंड विटारा को रिकॉल किया है।

कंपनी का कहना है कि वाहन मालिकों से कंपनी या अधिकृत डीलर खुद संपर्क करेंगे, जिसके बाद गाड़ी को नजदीक की वर्कशॉप में बुलाया जाएगा, जहां इंजीनियर गाड़ी में आई तकनीकी खामी को दुरूस्त करेंगे। वाहन मालिकों के लिए यह सेवा बिलकुल फ्री मिलेगा और किसी तरह का कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...