सुजानपुर में पागल बैल ने दौड़ा-दौड़ा कर किया लोगों पर हमला, कड़ी मशक्कत के बाद काबू; प्रशासन ने दी चेतावनी

--Advertisement--

सुजानपुर में पागल बैल का हमला, लोगों में दहशत का माहौल, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में एक बैल पागल हो गया। पागल बैल ने सुजानपुर में दो दिन बुरी तरह से उत्पात मचाया। भलेठ पंचायत में यह पागल बैल लोगों के लिए भय का कारण बना हुआ था।

यह बैल अचानक तेजी से दौड़ते हुए लोगों पर जानलेवा हमला कर रहा था। बैल के हमले में कई लोग घायल हुए और बैल भी चोटिल हुआ। स्थानीय लोग इसे पकड़ने में लगातार असफल रहे। लोग दहशत के मारे घर से निकलने से कतरा रहे थे।

पशुपालन विभाग ने की कार्रवाई

शनिवार सुबह भलेठ प्रधान जगन कटोच ने बताया कि पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बैल को बेहोशी का इंजेक्शन देकर काबू में किया गया।

रस्सियों से बांधकर रखा गया बैल

अब यह बैल रस्सियों से बांधकर रखा गया है। ऐसा करने से लोगों ने राहत की सांस ली है। लेकिन लोगों को यह भी डर है कि कहीं यह बैल छूट गया तो फिर से उत्पात मचा देगा।

एसडीएम सुजानपुर भी पहुंचे मौके पर

मौके पर एसडीएम सुजानपुर, विकास शुक्ला, पुलिस, फायर ब्रिगेड और उपमंडल अधिकारी भी पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की।

प्रशासन ने की सावधानी बरतने की अपील

स्थानीय लोग अब थोड़ी राहत महसूस कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन ने सभी से सावधानी बरतने और बैल से दूरी बनाए रखने की अपील की है। प्रशासन ने आगाह किया है कि कोई भी आदमी इस बैल के नजदीक न जाए। रस्सी से खुल जाने की स्थिति में यह नुकसान पहुंचा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...