1950 हेल्पलाइन और बुक-ए-काल विद बीएलओ सुविधा से प्राप्त की जा सकती है चुनाव संबंधी जानकारी व सहायता

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल नें जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग नें नागरिकों की सभी चुनाव संबंधी शिकायतों एवं सुझावों के त्वरित समाधान के लिए जिला स्तर पर सम्पर्क केंद्रों को सक्रिय किया है।

नागरिक अब राष्ट्रीय मतदाता हेल्पलाइन 1950 और बुक-ए-काल विद बीएलओ सुविधा का उपयोग कर चुनाव संबंधी मामलों व शिकायतों का समाधान यहाँ पा सकेंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर स्थापित सम्पर्क केंद्र प्रत्येक कार्य दिवस में कार्यालय समय के दौरान कार्यशील रहेंगे जहाँ नागरिकों को स्थानीय भाषा में समयबद्ध सहायता उपलब्ध होगी।

उन्हीने बताया कि इसके अतिरिक्त केंद्रीय हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1800-11-1950 से नागरिक एवं अन्य हितधारक निर्वाचन संबंधित सेवाओं एवं जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह टोल फ्री सेवा प्रातः 8 बजे से सांय 8 बजे तक कार्यशील रहेगी।

उन्होंने बताया कि सभी शिकायतें एवं प्रश्न राष्ट्रीय शिकायत सेवा पोर्टल के माध्यम से दर्ज एवं मॉनिटर किए जाएंगे जिससे शिकायतों का पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित होगा।

इसके अतिरिक्त बुक ए काल विद बीएलओ सुविधा से नागरिक ईसीआईनेट ऐप के माध्यम से बूथ लेवल ऑफिसर और चुनाव अधिकारियों से सीधे सम्पर्क कर सकेंगे जहाँ मुख्य निर्वाचन अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी और नामांकन अधिकारियों को प्राप्त अनुरोध का निस्तारण 48 घंटे के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नागरिक अपनी शिकायतें कंप्लेंटस@ईसीआई.जीओवी.इन (complaints@eci.gov.in) पर भी भेज सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी नें नागरिकों से निर्वाचन संबंधी जानकारी, सुझाव, शिकायत अथवा सहायता हेतु इन सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...