सरकारी स्कूल में बच्चे की पिटाई, टीचर ने फोन कर बताया चांटा मारने से लग गई; सहपाठी बोले- लोहे की स्केल से मारा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में शिमला और चंबा के बाद अब सोलन जिले में सरकारी स्कूल में बच्चे की पिटाई का मामला सामने आया है। सोलन के राजकीय प्राथमिक पाठशाला गाईघाट में शिक्षक द्वारा चौथी कक्षा के छात्र को लोहे की स्केल से मारे जाने का आरोप लगा है।

घटना में बच्चे के सिर से खून निकल आया। यह घटना मंगलवार को हुई बताई जा रही है, जबकि परिवार के सदस्य बुधवार को घायल छात्र को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लेकर पहुंचे। पीड़ित छात्र की मां शोभा ठाकुर ने बताया कि उन्हें स्कूल से आरोपित शिक्षिका ने फोन पर सूचना दी कि उनके बेटे शिवांश को चांटा मारा है और उसे चोट लग गई है।

जब वह स्कूल पहुंचीं तो अन्य बच्चों ने बताया कि शिक्षक ने लोहे की स्केल से वार किया था, जिससे शिवांश के सिर से खून बहने लगा। खून अधिक बहने पर उसे नल के पास ले जाकर पानी से धोया गया। शोभा ठाकुर ने बताया कि स्कूल प्रशासन ने पहले कहा कि बच्चे को खिड़की से चोट लगी है, लेकिन साथी छात्रों के बयान इसके विपरीत हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले भी वह बच्चे के साथ हो रही मारपीट की शिकायत स्कूल को कर चुकी थीं, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने आरोपित शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की जानकारी मिलते ही प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने घटना की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

प्रिंसिपल को रिपोर्ट सौंपने को कहा : उपनिदेशक

उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोलन मोहिंद्र चंद पिरटा ने बताया कि बीओ और स्कूल के प्रिंसिपल को इस घटना पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित शिक्षक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...