राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा में एन.एस.एस. शिविर का पाँचवाँ दिन सम्पन्न

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा में चल रहे सात दिवसीय एन.एस.एस. शिविर का पाँचवाँ दिन उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। दिन की शुरुआत स्वयंसेवियों ने प्रातः हल्का व्यायाम और योग सत्र के साथ की।

इसके उपरांत विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकालकर जागरूकता संदेश दिए। दिवसीय विशेष के शैक्षणिक सत्र में किशोरी लाल (व्यावसायिक शिक्षक) ने स्वयंसेवियों को आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं—तत्काल प्रतिक्रिया, सुरक्षा उपाय, प्राथमिक उपचार तथा आपदा के समय सामुदायिक भूमिका—के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

उन्होंने छात्रों को सजग रहने, सही समय पर सही निर्णय लेने और टीमवर्क के महत्व पर विशेष जोर दिया। शिविर प्रभारी रूप लाल एवं आशा कुमारी की अगुवाई में स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर की साफ-सफाई की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...