मां-बेटे के रिस्ते को किया शर्मशार, 80 साल की मां को किया लहूलुहान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

गांव सहलाना, पंचायत मकड़ौली में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। लगभग 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला सत्या देवी पर उनके ही बेटे रणजीत ने बेरहमी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हमले में सत्या देवी के सिर और हाथ से खून निकल आया, जबकि दोनों टांगों पर भी निशान पाए गए हैं।

घटना के बाद पीड़िता ने इंदौरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सत्या देवी का मैडीकल परीक्षण करवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मैडीकल रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला एथलेटिक्स मीट: पहले दिन कांगड़ा, मंडी और खेलो इंडिया केंद्र के खिलाड़ियों का जलवा

धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित 67वीं राज्य स्तरीय...