कुएं से पानी लेने जा रहे 16 साल के लड़के को सांप ने डसा, मौत पर बिफरे ग्रामीण

--Advertisement--

कोटला – व्यूरो रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा सर्पदंश से एक 16 साल के किशोर की मौत हो गई। कोटला क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत पधर के सरहंडी में कुएं से पानी लेने लेने जा रहे लड़के को सांप ने डस लिया।

गांव में पीने के पानी की समस्या के कारण सरहंडी गांव का 16 वर्षीय आगम शर्मा पुत्र अजय कुमार घर से लगभग 500 मीटर दूर कुएं से पानी लाने जा रहा था। इस दौरान रास्ते में इस मासूम को सांप ने डस लिया। पता चलते ही स्वजन द्वारा उसे सिविल अस्पताल शाहपुर पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

गरीब परिवार से संबंध रखने वाला दसवीं का छात्र जल शक्ति विभाग की लापरवाही के कारण प्यास बुझाने की खातिर मौत के मुंह में समा गया। इसको लेकर क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के खिलाफ गुस्सा है।

स्थानीय समाजसेवी सेवानिवृत अध्यापक रणजीत शर्मा ने सरकार से मांग उठाई है कि मजदूर मां-बाप को सहायता के रूप में तुरंत सरकार आर्थिक मदद करें और न्यायिक जांच कर इस मौत के जिम्मेवार निर्धारित किए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

पंचायत प्रधान तिलक राज तथा समस्त पंचायत सदस्यों ने गरीब परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई है। उन्होंने बताया कि महीने में एक या दो बार पीने का पानी आता है और ग्रामीण पीने का पानी कुएं और बावड़ियों से ही लाते हैं। वहीं मृतक आगम शर्मा के स्वजन व उसका बड़ा भाई उसकी मृत्यु से बेसुध पड़े हैं।

प्रधान का आरोप, महीने में एक-दो बार आता है पानी

ग्रामीणों के आक्रोश को प्रमुखता देते हुए पंचायत प्रधान तिलक राज ने सीधे जल शक्ति विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रधान ने कहा कि गांव के नलकों में महीने में सिर्फ एक या दो बार ही पानी आता है। यदि गांव में नियमित जल आपूर्ति होती तो आगम को 500 मीटर दूर कुएं से पानी लाने नहीं जाना पड़ता और उसकी जान बच सकती थी। विभाग की इस उपेक्षापूर्ण कार्यशैली के कारण ही यह हादसा हुआ है।

जल आपूर्ति व्यवस्था पर गंभीर सवाल

यह घटना दर्शाती है कि जल जीवन मिशन जैसे सरकारी दावों के बावजूद दूरदराज के गांवों में बुनियादी सुविधाएं कितनी लचर हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जल आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे विभाग के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...