आइसक्रीम खिलाने का झांसा देकर 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, गिरफ्तार

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

शिमला जिला में 45 वर्ष के शख्स पर छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी आइसक्रीम विक्रेता है और उसने आइसक्रीम खिलाने का झांसा देकर मासूम से घिनौनी हरकत की।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज हुआ है।

ये हैरान कर देने वाली वारदात शिमला जिला के रामपुर उपमण्डल के तहत झाकड़ी थाना क्षेत्र में सामने आई है। आरोपी आइसक्रीम विक्रेता है। वह मूल रूप से राजस्थान का निवासी है और झाकड़ी क्षेत्र में आइसक्रीम का स्टॉल लगाता है।

पीड़ित बच्ची की मां द्वारा पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक आरोपी रोशन लाल (45) उसकी बच्ची को आइसक्रीम खिलाने के बहाने अपने स्टाल पर ले गया और फिर उसने घिनौनी हरकत को अंजाम दिया।

ये घटना 3 अक्तूबर की है। बच्ची की मां ने आरोपी को रंगे हाथों घिनौनी हरकत करते हुए देखा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पीड़ित बच्ची के परिजनों की भी इलाके में दुकान है और वारदात से पहले मासूम बच्ची अपने परिजनों संग दुकान में थी।

शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी उसकी दुकान से जब बच्ची को ले गया था, तब उनकी दुकान पर कुछ ग्राहक भी मौजूद थे। पीड़िता की मां ने शिकायत में कहा है कि ग्राहकों को सामान देने के बाद जब वह अपनी बेटी को लेने आईसक्रीम स्टॉल की तरफ बढ़ी, तो देखा कि आइसक्रीम विक्रेता उसकी बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था।

पुलिस के अनुसार शिकायत के आधार पर झाकड़ी थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64, 62 व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...