ब्यास नदी पुल से नीचे गिरी पर्यटक की बाइक और फिर..?

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

ब्यास नदी पुल के पास गुरुवार को बड़ा हादसा टल गया। अमृतसर पंजाब से आया एक पर्यटक अपनी बाइक पर पुल से गुजर रहा था कि अचानक संतुलन बिगड़ गया और बाइक नीचे जा गिरी। गनीमत रही कि बाइक सीधे नदी में गिरने के बजाय किनारे के दलदल में फंस गई।

हादसे के वक्त आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर बाइक सवार को बाहर निकाला। यदि बाइक मात्र एक मीटर और आगे गिरती तो सवार ब्यास नदी में समा जाता और उसकी जान बचना मुश्किल हो जाता। स्थानीय लोगों की सूझबूझ और तत्परता से पर्यटक की जान बच पाई।

हादसे की सूचना मिलते ही देहरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाइक सवार को हल्की चोटें आईं और उसे प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल देहरा ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि पर्यटक की स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक सवार ने पुल पर अचानक नियंत्रण खो दिया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कहीं तेज रफ्तार या सड़क पर किसी तकनीकी खराबी की वजह से यह दुर्घटना तो नहीं हुई।

लोगों का कहना है कि ब्यास पुल और इसके आसपास सुरक्षा प्रबंधों को और मजबूत किया जाना चाहिए। पुल पर सुरक्षा बैरियर और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...