सिविल अस्पताल शाहपुर में मल्टी स्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

सिविल अस्पताल शाहपुर में बुधवार को को “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत एक मल्टी स्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की परामर्श एवं जाँच सुविधा उपलब्ध करवाना था।

इस अवसर पर टांडा मेडिकल कॉलेज से तीन विशेषज्ञ चिकित्सक ऑर्थोपेडिक्स, त्वचा रोग (Skin) एवं ई.एन.टी. (कान, नाक एवं गला) विभाग से विशेष रूप से आमंत्रित किए गए। इसके अतिरिक्त सिविल अस्पताल शाहपुर के कुल 9 चिकित्सकों ने भी अपनी सेवाएँ प्रदान कीं, जिनमें मेडिकल स्पेशलिस्ट, शल्य विशेषज्ञ, पीडियाट्रिशियन (बाल रोग विशेषज्ञ), गायनोकॉलॉजिस्ट एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ सम्मिलित रहे।

खंड चकित्सा अधिकारी कविता ठाकुर के बोल

खंड चकित्सा अधिकारी कविता ठाकुर ने बताया कि इस शिविर में लगभग 776 लोगों ने भाग लिया, जिनमें से 280 महिलाएँ एवं 496 पुरुष शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों का विभिन्न विभागों में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक परामर्श एवं दवाइयाँ भी उपलब्ध करवाई गईं।

उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल शाहपुर की ओर से यह शिविर स्थानीय जनता के स्वास्थ्य कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। लोगों ने इस आयोजन की अत्यधिक सराहना की और भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...