बीएड की खाली सीटों को भरने के लिए अंतिम राऊंड की काऊंसलिंग 22 सितम्बर काे

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के सैंटर फॉर डिस्टैंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) के बी.एड. कोर्स की खाली सीटों को भरने के लिए अंतिम राऊंड की काऊंसलिंग 22 सितम्बर को होगी। सूचना के अनुसार बीते 15 से 18 सितम्बर तक चली काऊंसलिंग प्रक्रिया के बाद करीब 100 सीटें खाली रह गई हैं, ऐसे में इन सीटों को भरने के लिए अब 22 सितम्बर को सुबह 10.30 बजे से विश्वविद्यालय का सीडीओई ऑफलाइन काऊंसलिंग आयोजित करेगा।

बीते दिनों पूर्व प्रतिकूल मौसम व मार्ग अवरुद्ध होने के कारण तथा अन्य कारणों से जो उम्मीदवार काऊंसलिंग में उपस्थित नहीं हो सके, उनके लिए यह काऊंसलिंग होगी। सीडीओई के निदेशक प्रो. प्रदीप कुमार ने कहा कि उम्मीदवार अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित काऊंसलिंग के लिए सीडीओई भवन में उपस्थित हों।

एमए एजुकेशन में प्रवेश के लिए काऊंसलिंग 24 सितम्बर को

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सीडीओई में एमए एजुकेशन में प्रवेश के लिए काऊंसलिंग 24 व 25 सितम्बर को होगी। सीडीओई की ओर से विस्तृत शैड्यूल जारी कर दिया गया है। इससे संबंधित विस्तृत सूचना विश्वविद्यालय की वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है। काऊंसलिंग विश्वविद्यालय के सीडीओई भवन में होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...