पहाड़ी से दरकी चट्टान और पलभर में मिट्टी में मिल गया मकान

--Advertisement--

तीन मकान आए चट्टान की चपेट में, बाल-बाल बचे लोग

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में आफत की बारिश तबाही ला रही है। जिला मंडी के थलौट क्षेत्र में अचानक पहाड़ी से एक बड़ी चट्टान दरकी और नीचे स्थित घरों को पलभर में मिट्टी में मिला दिया। चट्टान की चपेट में उत्तम राम पुत्र स्व. जगत राम और मान सिंह पुत्र स्व. जगत राम गांव फागू डाकघर थलोट तहसील औट मंडी का घर पूरी तरह से धवस्त हो गया।

इसके अलावा खेबे राम सुपुत्र स्व. तुले राम गांव फागू और भीमी देवी पत्नी बृज लाल के मकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था, अन्यथा जानी नुकसान होना तय था। साथ लगते क्षतिग्रस्त घरों के सदस्य बाल बाल बच गए हैं। घर के पास बंधे मवेशी इस चट्टान की चपेट में आए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सड़क हादसे में दो बाइक चालक दोषी, एक को जेल, दूसरे को लगाया जुर्माना

हिमखबर डेस्क  सड़क हादसे के एक मामले में न्यायिक दंडाधिकारी...

सीयू के धर्मशाला कैंपस के लिए फिर बजट का प्रावधान नहीं, नाराजगी बढ़ी

धर्मशाला - हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) के...

पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल सेवा की बहाली के लिए फूटा लोगों का गुस्सा

हिमखबर डेस्क  पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल सेवा की बहाली में देरी अब...

हिमाचल में बिक रही हलाल मार्क वाली हरी इलायची, उठ रहे सवाल; प्राधिकरण करेगा जांच

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बाजारों में हरी इलायची के...