पीडब्ल्यूडी में नियुक्त होंगे पोस्ट कोड-970 के कनिष्ठ अभियंता

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

प्रदेश सरकार ने कनिष्ठ अभियंता (सिविल) पोस्ट कोड-970 की परीक्षा दे चुके आवेदकों को बहुत बड़ी राहत प्रदान की है। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग में नियुक्ति देने का निर्णय लिया है।

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि वन विभाग की इंजीनियरिंग विंग में कनिष्ठ अभियंता के 11 पदों को कांट्रेक्ट आधार पर भरने के लिए पूर्ववर्ती हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं आयोग ने पोस्ट कोड-970 के तहत परीक्षा आयोजित की थी।

लेकिन वन विभाग की इंजीनियरिंग विंग के बंद होने के कारण प्रदेश सरकार ने कनिष्ठ अभियंता के इन 11 में से 10 पदों को लोक निर्माण विभाग में शामिल करने का निर्णय लिया है। इन 10 पदों में सामान्य अनारक्षित वर्ग के 6, ईडब्ल्यूएस वर्ग का एक और अन्य पिछड़ा वर्ग अनारक्षित के 3 पद शामिल हैं।

डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि आयोग अब शीघ्र ही इस परीक्षा का परिणाम घोषित करके 10 सफल उम्मीदवारों की लोक निर्माण विभाग में नियुक्ति की अनुशंसा करेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...