अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन टिप्पर सहित पोकलेन मशीन जब्त

--Advertisement--

अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन टिप्पर सहित पोकलेन मशीन जब्त

ऊना – अमित शर्मा

ऊना जिला प्रशासन ने अवैध एवं अवैज्ञानिक खनन के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए वीरवार मध्यरात्रि एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस विशेष छापामार अभियान का नेतृत्व स्वयं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने किया।

उनकी अगुवाई में रात 12 बजे खनन विभाग की टीम ने फतेहपुर क्षेत्र में स्वां नदी में औचक निरीक्षण कर अवैध खनन पर शिकंजा कसा। इस दौरान अवैध खनन में संलिप्त तीन टिप्पर और एक पोकलेन मशीन जब्त की गई, जिन्हें मौके पर पुलिस की सहायता से कब्जे में लेकर मैहतपुर थाने के माध्यम से पुलिस लाइन झलेड़ा में रखा गया है।

उपायुक्त जतिन लाल के बोल

उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि जिला प्रशासन अवैध व अवैज्ञानिक खनन के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों की अंधाधुंध दोहन को रोकना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए इस तरह की औचक कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

उपायुक्त ने कहा कि जिले की बहुमूल्य प्राकृतिक संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जिला प्रशासन सतर्क, सजग और पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस कार्रवाई के दौरान जिला खनन अधिकारी नीरज कांत सहित खनन विभाग के अन्य अधिकारी भी उनके साथ रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...