कोटला – सोहल्दा संपर्क मार्ग पर मंडराया खतरा

--Advertisement--

कोटला  – व्यूरो रिपोर्ट 

 

कोटला से सोहल्दा को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार होता जा रहा है। सबसे गंभीर स्थिति उस स्थान की है जहां एनएचएआई द्वारा बनाए गए सुरक्षा ढंगे अब धीरे-धीरे बैठने शुरू हो गए हैं। इससे जहां आमजन की आवाजाही प्रभावित हो रही है, वहीं हादसे का खतरा भी बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि ढंगे बनने के कुछ ही समय बाद इनमें दरारें पड़नी शुरू हो गई थीं। अब कई जगहों पर ढंगे पूरी तरह से बैठ चुके हैं, जिससे सड़क किनारे की मिट्टी भी बह रही है। भारी वाहनों की आवाजाही से समस्या और गंभीर हो गई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ताहीन सामग्री का प्रयोग किया गया और निगरानी का भी अभाव रहा। यही वजह है कि लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए ये ढांचे कुछ ही महीनों में टूटने लगे हैं।

गांववासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मरम्मत करवाई जाए और जिम्मेदार ठेकेदार व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही, भविष्य में ऐसे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि जनता के पैसों की बर्बादी रोकी जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...