भागसूनाग के साथ बहती खड्ड में मिला शव, अभी तक नहीं हुई शिनाख्त

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

कांगड़ा जिले के मुख्यालय धर्मशाला के भागसूनाग के साथ बहती खड्ड में एक शव मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। शव की शिनाख्त व पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने शव को टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

एएसपी कांगड़ा अदिति सिंह के बोल

एएसपी कांगड़ा अदिति सिंह ने बताया कि मंगलवार देर शाम को मैक्लोडगंज पुलिस थाने में सूचना मिली कि स्थानीय लोगों ने भागसूनाग के साथ बहती खड्ड में एक शव को देखा है। सूचना मिलते ही पुलिस थाना मैक्लोडगंज की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।

शव की हालत काफी खराब है और अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। अदिति सिंह ने बताया कि यह शव एक व्यक्ति का है, जिसकी उम्र 40 से 45 साल के बीच लग रही है। उन्होंने बताया कि मौत के क्या कारण रहे हैं, यह बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी।

उन्होंने बताया कि आगामी तीन दिनों तक शव की शिनाख्त होने का इंतजार किया जाएगा। अगर इन तीन दिनों में शव की शिनाख्त नहीं होती है, तो तीन दिनों बाद पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और उसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

एएसपी कांगड़ा अदिति सिंह ने बताया कि शव के फोटो जिला कांगड़ा के सभी पुलिस थाने में भेज दिए गए हैं। साथ ही जिला कांगड़ा में जो गुमशुदगी के मामले दर्ज हैं उन शिकायतों पर भी पुलिस द्वारा काम किया जाएगा कि कहीं कोई मिसिंग व्यक्ति का शव ना हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...