पीडब्ल्यूडी में बड़ा फेरबदल कई अधिशाषी अभियंताओं का ट्रांसफर, जानें किसको कहां मिली नियुक्ति

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार लोकनिर्माण विभाग में कई अधिशाषी अभियंताओं की ट्रांसफर की गई। प्रदेश सरकार ने पीडब्ल्यूडी में 13 अधिशाषी अभियंताओं की ट्रांसफर कर अन्य डिविजन में नई नियुक्ति दी है। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग के सचिव की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

  • इन आदेशों के मुताबिक अधिशाषी अभियंता राजेश कुमार कटोच को नूरपुर से बदलकर हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के चंबा डिविजन में लगाया गया है।
  • इसी तरह इंजीनियर विनोद कुमार गुप्ता की जिला चंबा के पांगी डिविजन के लिए ट्रांसफर की गई है वो पहले चीफ इंजीनियर मंडी जोन में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
  • इसके अलावा लोकेश चौहान को शिमला जिला के रोहड़ू डिविजन में नई तैनाती दी गई है।
  • तमन्ना रानी का तबादला कर अब जिला सिरमौर के नाहन डिविजन की नई जिम्मेवारी सौंपी गई है।
  • वहीं प्रदेश सरकार ने अधिशाषी अभियंता राकेश कुमार की बिलासपुर जिला के झंडूता डिविजन के लिए ट्रांसफर की है।
  • कृष्णकांत चौहान को सोलन जिला के अर्की डिविजन में का जिम्मा सौंपा गया है।
  • राजेश कुमार शर्मा का कांगड़ा जिला के नूरपुर डिविजन के लिए तबादला किया गया है।
  • वहीं ललित कुमार की ट्रांसफर जिला मंडी के तहत जंजैहली डिविजन के लिए की गई है।

इन इंजीनियर को इस डिविजन की नई जिम्मेवारी

  • वहीं, सतपाल सिंह को ट्रांसफर करके जिला चंबा के भरमौर डिवीजन का दायित्व दिया गया है।
  • इसके अलावा हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के ईएनसी ऑफिस शिमला में सेवाएं दे रहे पुनीत शर्मा का तबादला मंडी जिला के तहत सुंदर नगर डिवीजन के लिए हुआ है।
  • वहीं, हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के ईएनसी ऑफिस शिमला में ही तैनात नीलम गुप्ता की ट्रांसफर शिमला जिला के कोटखाई डिवीजन के लिए की गई है।
  • इसके अलावा हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर ऑफिस हमीरपुर जोन में सेवाएं दे रहे विजय कुमार को भरवाईं डिविजन का नया जिम्मा सौंपा गया है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...