200 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी, एक की मौत

--Advertisement--

200 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी, एक की मौत

हिमखबर डेस्क

किन्नौर में सांगला रोड पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार सांगला रोड पर पलिंगचे नामक स्थान पर एक वाहन एचपी 06-0732 सडक़ से करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

घटना के वक्त वाहन में दो लोग सवार थे। इस दुर्घटना में चरन सिंह पुत्र इंद्र लाल गांव व डाकघर सांगला जिला किन्नौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ज्ञान कुमारी वाइफ ऑफ जोगिंद्र सिंह गांव रंगारी पोस्ट आफिस सराहन जिला शिमला उम्र 43 घायल हुई है।

वहीं घायल ज्ञान कुमारी का स्वास्थ्य उपचार सीएचसी सांगला में चल रहा है। किन्नौर पुलिस द्वारा मृतक चरन सिंह को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी सांगला ले जाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...