महिला मित्र के साथ बाजार में घूम रहा था पति, देखते ही आग-बबूला हुई पत्नी, फिर खूब चले लात-घूसे…एक-दूसरे के नोचे बाल

--Advertisement--

पति-पत्नी और महिला मित्र के बीच हुई हाथापाई, पुलिस और लोगों ने मामला शांत किया, कोई शिकायत नहीं मिली, घटना गांधी चौक पर हुई।

हमीरपुर हिमखबर डेस्क

पति-पत्नी और वो जब भी कुछ तरह का मामला होता है तो बवाल निश्चित है। कहानी हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से है। यहां पर एक पत्नी ने अपने पति को उसकी महिला मित्र के साथ बाजार में घूमते देख लिया तो उसका माथा घूम गया और हाथापाई हो गई। मौके पर लोगों और पुलिस कर्मियों ने मामला शांत किया हालांकि, पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।

दरअसल, हमीरपुर शहर के गांधी चौक के पास गुरुवार को यह घटना पेश आई। यहां पर एक पति अपनी महिला मित्र के साथ बाजार में घूम रहा था। इस दौरान उसकी पति ने दोनों को देख लिया। फिर क्या था कि पत्नी ने बाजार में ही पति की महिला मित्र को धर लिया और भिड़ गई।

ऐसे में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों महिलाओं में इस दौरान खूब लात-घूंसे चले और और एक दूसरे के बाल तक नोच दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब साढ़े 3 बजे यह मामला हुआ था। गांधी चौक के पास बाजार में अचानक एक महिला ने पहले तो अपने पति को खूब खरी-खोटी सुनाई और बाद में उसकी महिला मित्र से भिड़ गई।

बताया जा रहा है कि जो महिला शख्स को अपना पति बता रही थी, उसके साथ एक युवक भी मौके पर था, जिसे की उसका भाई बताया गया। इस दौरान साला भी जीजा के साथ उलझ गया। करीब आधे घंटे तक यह गहमागहमी चलती रही। फिर पास ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और स्थानीय दुकानदारों के बीचबचा किया।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर यादेश कुमार ठाकुर के बोल

सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर यादेश कुमार ठाकुर ने बताया कि इस मामले से जुड़ी हुई कोई भी शिकायत उन्हें नहीं मिली है। उधर, पूरा मामले की घटना के बाद चर्चा होती रही।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...