चामुंडा मंदिर के पास भूत के हमले का दावा झूठा, सोशल मीडिया पर फैलाई गई फेक न्यूज

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

सोशल मिडिया पर इन दिनों कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन वायरल तस्वीरों को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह युवक चामुंडा मंदिर के पास शमशान घाट में जन्मदिन की पार्टी मना रहे थे, इस दौरान किसी अज्ञात शक्ति ने इन युवकों पर हमला कर दिया। हमले में युवक बुरी तरह से घायल हुए हैं और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे हैं।

वायरल तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि दो युवक अंधेरे में खड़े हैं और पास में केक रखा हुआ है। वहीं, एक अन्य तस्वीरों में वह अस्पताल में इलाज करते दिखाई दे रहे हैं और उनके शरीर पर गहरे जख्म हें। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह की प्रतिक्रियांए दे रहे हैं।

बता दे कि पार्टी के दौरान युवकों पर भूत के हमले की बात कही गई थी और यह घटना यूपी के फिरोजाबाद की बताई जा गई है। जिसमें दो युवक अंधेर में जन्मदिन का केक काट रहे हैं। इनमें से एक युवक ने सफेद रंग का गमचा पहन रखा है और उसने हाथ में कुछ पकड़ा है। वहीं, साथ में खड़ा दूसरा युवक केक काट रहा है।

ऐसे में यह बात साफ हो जाती है कि सोशल मीडिया पर जो यह तस्वीरें वायरल हो रही हैं वह काफी पुरानी हैं और अब इन्हें चामुंडा मंदिर में बर्थडे मनाने के दौरान भुत का हमला बताकर वायरल किया जा रहा है। ऐसे में लोगों से अनुरोध है कि सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को शेयर करने से बचें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...