कांग्रेस नेताओं और टैक्सी यूनियन के सदस्यों ने रखी टैक्सी स्टैंड की मांग

--Advertisement--

हमीरपुर में कांग्रेस नेताओं ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत।

हिमखबर डेस्क 

सोमवार सुबह खराब मौसम के कारण सड़क मार्ग से शिमला से धर्मशाला जा रहे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने स्वागत किया।

जिला कांग्रेस के कई नेताओं और टैक्सी यूनियन हमीरपुर के प्रधान एवं अन्य सदस्यों ने पक्का भरो चौक पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर टैक्सी यूनियन के प्रधान अश्वनी कुमार और अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष हमीरपुर में टैक्सी स्टैंड के निर्माण की मांग रखी।

यूनियन के प्रधान ने बताया कि वे इस संबंध में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू से मिल चुके हैं और उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता को टैक्सी स्टैंड का एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

यूनियन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से इस टैक्सी स्टैंड के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने की मांग की।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने टैक्सी यूनियन के सदस्यों की इस मांग को सहानुभूतिपूर्वक सुना और इसके बारे में जल्द ही उचित निर्णय लेने का भरोसा दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तेजनाथ डोगरा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार, अनुसूचित जाति सैल के जिला अध्यक्ष होशियार सिंह, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश रानी वर्मा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेश आनंद, शहरी इकाई अध्यक्ष देवीदास शहनशाह, मेडिकल कालेज अस्पताल रोगी कल्याण समिति के सदस्य मनोज शर्मा, युवा कांग्रेस नेता चंदन राणा, पूर्व पार्षद अनिल चौधरी, राकेश वर्मा, राजेश चौधरी, अश्वनी शर्मा, पार्षद नीना चौधरी, सुनील ठाकुर, पूर्व मीडिया पैनलिस्ट शगुन शर्मा, शशि शर्मा, रणजीत धीमान, राजकुमार चौहान, शशि मुहम्मद, सुनील चौहान, सुरेश रांगड़ा, सिद्धार्थ कौशल, युवा कांग्रेस महासचिव अखिलेश चौधरी, जमील खान, नेहा वर्मा, रमेश लॉर्ड, जसवंत राम, बासु, अवनीश हैप्पी, कांग्रेस के अन्य नेताओं, टैक्सी यूनियन के प्रधान अश्वनी कुमार और अन्य सदस्यों का अभिवादन स्वीकार किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा: उद्घाटन के साढ़े तीन साल बाद पासू सब्जी मंडी शुरू

नीशु मोंगरा ने किया शुभारंभ, किसानों को मिलेगा लाभ,...

हिमाचल में मंत्री-विधायकों के बाद अब अफसरों का वेतन भी स्थगित, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने मंत्रियों-विधायकों के...

बद्दी के बसंती बाग में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट, दो गाडिय़ां जलीं

बद्दी - रजनीश ठाकुर  औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के बसंती बाग...

धर्मशाला में कांग्रेस को जबरदस्त झटका, एक साथ 50 परिवार भाजपा में शामिल, सुधीर शर्मा ने किया स्वागत

धर्मशाला - हिमखबर डेस्क  धर्मशाला में कांग्रेस अभी ब्लाक अध्यक्ष...