शाहपुर: द्रमण में फोरलेन से बढ़ी दिक्कत, घर पे मंडराया खतरा, पीडि़त बोला, कर लूंगा आत्महत्या

--Advertisement--

द्रमण में बढ़ी दिक्कत, डेढ़ साल से लगा रहे सुरक्षा की गुहार, नहीं हो रही सुनवाई

शाहपुर – नितिश पठानियां

पठानकोट-मंडी फोरलेन निर्माण के कारण लोगों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। विधानसभी क्षेत्र शाहपुर में इसको लेकर लोगों की रोज शिकायतें आ रहीं हैं। अब एक ताजा मामला शाहपुर के द्रमण में आया है, जहां प्रभावित ने फोरलेन कंपनी को चेतावनी देते हुई आत्म हत्या की चेतावनी दी है।

द्रमण निवासी फोरलेन प्रभावित महिंद्र सिंह बराड़ ने बताया कि उनकी चार दुकानें फोरलेन की जद में आ गई हैं। उनके घर के सामने से सडक़ का निर्माण किया जा रहा है। डेढ़ साल से ये काम चल रहा है। काम धीमा होने के कारण घर के बाहर बड़ा सा तालाब बना दिया है, जिससे कारण उनके घर में पानी घुस रहा है।

अब लगातार हो रही बारिश के कारण उनके घर को खतरा बना हुआ है। वह इसको लेकर पिछले डेढ़ साल से शिकायतें देकर मिन्नतें कर रहे हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। अब पानी सिर से ऊपर निकल रहा है।

महिंद्र सिंह बराड़ ने बताया कि अगर फोरलेन कंपनी के अधिकारियों ने उनकी समस्या का हल नहीं किया तो वह परिवार के साथ सडक़ पर उतरकर चक्का जाम करेंगे। अगर फिर भी उनकी सुनवाई नहीं की को आत्महत्या कर लेंगे। क्योंकि उनकी अब कोई भी सुनवाई नहीं कर रहा है।

एसडीएम शाहपुर करतार चंद के बोल 

इस बारे में जब एसडीएम शाहपुर करतार चंद से बात हुई तो उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर उनसे नगर पंचायत शाहपुर का प्रतिनिधिमंडल मिला था। इसके बाद फोरलेन कंपनी के अधिकारियों को लोगों की समस्या का तुरंत हल करने का निर्देश दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अटूट रिश्ते का दर्दनाक अंत : भाई की अर्थी देख बहन के भी थमे प्राण, दोहरा मातम

हिमखबर डेस्क  देवभूमि के हमीरपुर जिले का भोरंज उपमंडल इन...

फौजियों पर विवादित टिप्पणी कर घिरी हिमाचल की इन्फ्लुएंसर, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही ट्रोल

हिमखबर डेस्क  इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर इन दिनों विवादित बयान को...

परिजनों को थी उम्मीद…पर मिली गम की खबर, 14 दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव

चम्बा - भूषण गुरूंग  पर्यटन नगरी डल्हौजी के सुभाष चौक-बस...