बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोप में मां-बेटा, JCB चालक सहित 5 गिरफ्तार

--Advertisement--

जमीन विवाद में महिला की हत्या के आरोप में 5 गिरफ्तार, एसपी संदीप धवल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य।

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर जिले के घुमारवीं की ग्राम पंचायत मल्यावर के टिहरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो दिन पहले हुई महिला की हत्या मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सुभाष, उसकी मां, जेसीबी चालक श्याम लाल, नौकर सुभाष चंद्र उर्फ चौधरी राम और वसिया राम शामिल हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतका के परिजनों के बयानों के आधार पर की है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार चौधरी के बोल

मामले की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर शिव कुमार चौधरी ने बताया कि प्रारंभ में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, इसके बाद जांच के दौरान तीन और लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। इस गंभीर मामले की जांच घुमारवीं पुलिस थाना द्वारा की जा रही है।

इसी बीच, एसपी संदीप धवल ने भी टिहरा गांव का दौरा कर घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। जांच की निष्पक्षता और वैज्ञानिकता सुनिश्चित करने के लिए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...