नशे पर कांगड़ा पुलिस का प्रहार, ₹2.65 करोड़ की संपत्ति अटैच

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ अपने अभियान को और तेज़ करते हुए कुल ₹2,65,66,683 की अवैध संपत्ति अटैच की है। जब्त की गई संपत्तियों में मकान, कीमती आभूषण, नकदी और चार वाहन शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक 06 अप्रैल को पुलिस थाना धर्मशाला की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए संजय कुमार उर्फ छप्पन पुत्र गुरदेव कपूर, निवासी गांव रक्कड़, धर्मशाला, तथा सुमन कुमारी उर्फ वर्षा पुत्री प्रताप चंद के कमरे से 1.246 किलोग्राम चरस बरामद की। इस पर पुलिस थाना धर्मशाला में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

जांच के दौरान संजय कुमार उर्फ छप्पन की संपत्तियों की छानबीन की गई, जिसमें सामने आया कि उसने अवैध तरीके से अर्जित धन से तीन मकान बनवाए हैं, जिनकी कीमत ₹1,55,03,700 आंकी गई है।

इसके अलावा उसके परिवार के नाम पर एक महिंद्रा स्कॉर्पियो, एक मारुति स्विफ्ट, एक रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा स्कूटी पाई गईं, जिनकी कुल कीमत ₹4,49,916 है।

इस प्रकार उसकी कुल चल-अचल संपत्ति ₹1,59,53,616 पाई गई, जिसे जल्द ही कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त किया जाएगा।

वहीं, 6 नवम्बर 2024 को पुलिस थाना कांगड़ा की टीम ने पवन कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार, निवासी अरला देहरा, कांगड़ा, और उसकी पत्नी नीना को 26.10 ग्राम चिट्टा, 241 ग्राम सोने व 1207 ग्राम चांदी के आभूषण और ₹44,580 नकद सहित गिरफ्तार किया। इनके विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 180/24 दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया कि पवन कुमार के पास अरला, सकोट व तरसूहां गांवों में मकान हैं, जिनकी कीमत ₹81,45,267 है। साथ ही, चल संपत्तियों की कीमत ₹24,67,800 आंकी गई। इस प्रकार उसकी कुल संपत्ति ₹1,06,13,067 पाई गई, जिसे कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब्त किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, कांगड़ा पुलिस पूर्व में भी एक अन्य नशा तस्कर की ₹51 लाख की संपत्ति जब्त कर चुकी है। यह कार्रवाई नशे के खिलाफ पुलिस के ठोस इरादों और कड़ी मेहनत का प्रमाण है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...