महिलाओं का गिरोह एक्टिव! भीड़ का फायदा उठाकर लाखों का पेंडल किया चोरी, दो गिरफ्तार

--Advertisement--

महिलाओं का गिरोह एक्टिव! भीड़ का फायदा उठाकर लाखों का पेंडल किया चोरी, दो गिरफ्तार।

सोलन – रजनीश ठाकुर 

जनपद के दोहरीदीवार क्षेत्र में दिनदहाड़े एक चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई है, जिसने स्थानीय लोगों और यात्रियों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। घटना उस समय की है जब एक महिला बस में चढ़ने का प्रयास कर रही थी।

इसी दौरान महिलाओं के एक गिरोह ने उसकी चेन पर हाथ साफ करने की कोशिश की। हालांकि, सतर्कता के चलते महिला की चेन तो बच गई, लेकिन चेन में लगा महंगा पेंडल उचक्के झपट कर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दो संदिग्ध महिलाओं को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिलाओं का यह गिरोह बेहद चालाकी से भीड़ का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दे रहा था।

पीड़ित महिला द्वारा शोर मचाने पर आस-पास के लोगों ने तत्परता दिखाई और तुरंत दो महिलाओं को पकड़ने में सफलता पाई, जबकि गिरोह की अन्य सदस्य मौका देखकर फरार हो गईं।

पुलिस ने गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ शुरू कर दी है और गिरोह की बाकी सदस्यों की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि चोरी हुआ पेंडल करीब एक लाख रुपये मूल्य का था, जो चेन से अलग कर चुराया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार महिलाओं को जल्द पकड़ा जा सके।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपने कीमती सामान की सुरक्षा के लिए सावधानी बरतने की अपील की है।

इस घटना से यह साफ हो गया है कि महिलाओं का यह गिरोह सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देने में माहिर है और ऐसे गिरोहों पर लगाम कसने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...