संदिग्ध हालात में मिला 31 वर्षीय युवक का शव, चिट्टे की ओवरडोज से मौत की आशंका

--Advertisement--

संदिग्ध हालात में मिला 31 वर्षीय युवक का शव, चिट्टे की ओवरडोज से मौत की आशंका।

मंडी – अजय सूर्या 

द्रंग क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी 31 वर्षीय योगेश की जान क्या चिट्टे की ओवरडोज के कारण हुई है? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि योगेश चिट्टे का आदि था और उसपर पहले से ही चिट्टे को लेकर एक मामला भी दर्ज था। हालांकि पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

बता दें कि बीते सोमवार की देर शाम को पंडोह के समीप एक संपर्क मार्ग पर योगेश का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ था।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम करीब सवा 7 बजे पंडोह के साथ लगते शिवाबदार कैंची मोड़ की तरफ जाने वाले संपर्क मार्ग पर एक युवक शव संदिग्ध हालात में पड़ा हुआ मिला था।

हटौण पंचायत के उपप्रधान नोख सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और जांच पड़ताल की। पुलिस छानबीन में सामने आया है कि उसे पंडोह में उसके किसी दोस्त ने ही छोड़ा था।

पुलिस पूछताछ में दोस्त ने बताया कि योगेश ने मनाली जाने की बात कही थी और उसने उसे पंडोह तक छोड़ा था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक के खिलाफ चिट्टे को लेकर एक केस पहले से दर्ज है।

पुलिस को प्रथम दृष्टता में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल कर रही है।

एएसपी मंडी सागर चंद्र के बोल 

एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच पड़ताल जारी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...