मालिक ने अनाज उगाने के लिए ठेके पर दिया खेत, आरोपी ने कर डाली अफीम की खेती

--Advertisement--

मालिक ने अनाज उगाने के लिए ठेके पर दिया खेत, आरोपी ने कर डाली अफीम की खेती

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के अंतर्गत थाना अर्की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तनसेटा गांव में अवैध रूप से उगाई गई अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। सूचना के अनुसार थाना अर्की की पुलिस टीम गश्त पर थी, इसी दौरान गांव तनसेटा में एक खेत से कुल 140 अफीम के पौधे  बरामद किए गए। यह मामला गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल थाना अर्की में इस संबंध में मामला दर्ज किया है।

मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने खेत के स्वामी और जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान शुरू की। जांच में यह तथ्य सामने आया कि अफीम के पौधे जिस खेत से बरामद हुए, वह खेत महिंद्र सिंह नामक व्यक्ति का है, जिसने लगभग एक वर्ष पूर्व उक्त खेत एक नेपाली मूल के व्यक्ति को ठेके पर दे रखा था। यह व्यक्ति खेत की देखभाल और फसल की खेती कर रहा था। गहन जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि अवैध अफीम की खेती उक्त नेपाली व्यक्ति द्वारा ही की जा रही थी।

पुलिस ने इस आधार पर कार्रवाई करते हुए सोमवार को अमर (46) पुत्र साहाबीर निवासी गांव डा.खा., तहसील व जिला देलख, नेपाल जो वर्तमान में तनसेटा गांव, डा.खा. जोबड़ी, तहसील अर्की, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश में रह रहा था, को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी गौरव सिंह के बोल 

एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकाॅर्ड की पड़ताल की जा रही है।गिरफ्तार किए गए आरोपी को मंगलवार को माननीय अदालत में पेश किया जा रहा है। साथ ही आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच भी की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच जारी है और यह भी संभावना जताई जा रही है कि इस अवैध गतिविधि से अन्य लोग भी जुड़े हो सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...