19 अप्रैल को द्रोणाचार्य कालेज में आयोजित होगा रोजगार मेला

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षा महाविद्यालय रैत के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सौजन्य से 19 अप्रैल को ‘मेगा जाब फेयर – कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव’ का आयोजन कैंपस में किया जाएगा।

रोजगार मेले में प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल कंपनी जैसे यूडीसी इंडिया टेक्नोलाजी प्राइवेट लिमिटेड, प्लूटो, बजाज कैपिटल, आइडीबीआइ बैंक, टेकमैट्रिक्स, इक्लेर्क्स, पीआइ साफ्ट, प्लेनेट स्पार्क, ड्रोमकार्ट एवं अन्य कंपनियां शामिल होंगी और इंटरव्यू लेंगी।

आवेदक की न्यूनतम योग्यता स्नातक और स्नातकोत्तर होनी चाहिए। सुबह नौ बजे संबंधित दस्तावेज और बायोडाटा की पांच कापी, चार पासपोर्ट फोटो लेकर पहुंचना होगा। पंजीकरण निश्शुल्क है।

अधिक जानकारी के लिए ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट आफिसर मेघना पठानिया से संपर्क कर सकते हैं। महाविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन लिंक पर निश्शुल्क रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...