नदी के किनारे पड़ोसियों ने की व्यक्ति की हत्या, शराब के नशे में हुआ था झगड़ा

--Advertisement--

नदी के किनारे पड़ोसियों ने की व्यक्ति की हत्या, शराब के नशे में हुआ था झगड़ा

ऊना – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में अपराध का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। थाना हरोली के अंतर्गत स्वां नदी किनारे, घालुवाल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

कबूतरी देवी (46), पत्नी श्री प्रमोद सिंह, निवासी गांव डाकघर हरिणमार, तहसील व थाना वरियापुर, जिला मुंगेर, बिहार ने शिकायत दर्ज की कि 13 अप्रैल की रात उनके पड़ोसी सूचित महतो उर्फ फौजी (50), पुत्र श्री दोताल महतो, निवासी गांव बावू वगीचा, डाकघर व तहसील खगड़िया, जिला खगड़िया, बिहार, और उनके बेटों अंकुश (24) व अनीश (20) ने शराब के नशे में उनके पति प्रमोद सिंह के साथ गाली-गलौज और बहस की।

जब प्रमोद ने उन्हें हंगामा करने से रोका, तो तीनों ने मिलकर लोहे की रॉड और डंडों से उनकी पिटाई शुरू कर दी। कबूतरी और उनके बेटे ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की।

इस हमले में प्रमोद बेहोश हो गए। उन्हें 108 एम्बुलेंस के जरिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचित महतो और उनके दोनों बेटों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...