हिमाचली लोकगायक इंद्रजीत को मिला ‘हिमालयन श्री अवॉर्ड’, बॉलीवुड अभिनेता रंजीत बेदी ने किया सम्मानित

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति को देश-विदेश तक पहुंचाने और पारंपरिक लोक गायन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रसिद्ध हिमाचली लोकगायक इंद्रजीत को ‘हिमालयन श्री अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें बॉलीवुड अभिनेता रंजीत बेदी के करकमलों से प्रदान किया गया।

इस सम्मान समारोह का आयोजन आशा किरण संस्था द्वारा किया गया, जो समाज, संस्कृति और कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को हर वर्ष सम्मानित करती है। इस वर्ष लोकगायक इंद्रजीत को यह पुरस्कार उनकी सांस्कृतिक संरक्षण और लोकगायन की निरंतर साधना के लिए दिया गया।

इंद्रजीत ने हिमाचल प्रदेश की प्राचीन लोक धुनों, पारंपरिक नाटियों और सांस्कृतिक गीतों को न केवल जीवित रखा, बल्कि उन्हें नए आयाम भी दिए हैं। उनके गीतों ने प्रदेश के युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य किया है और राज्य की संस्कृति को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाया है।

हिमाचली संस्कृति में चार चांद लगाने वाले हिमाचली प्रसिद्ध लोक गायक इंद्रजीत ने पुरस्कार प्राप्त करने के बाद अपनी प्रतिक्रिया में कहा, “यह सम्मान मेरे लिए गर्व की बात है। मैंने हमेशा अपने प्रदेश की संस्कृति को संजोने और आगे बढ़ाने का प्रयास किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...