एक या दो बार नहीं तीसरी बार मंदिर में चोरी, सोने की नथनी और नकदी चुराई

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला में चोर इतने बेखौफ हो गए हैं कि अब मंदिरों को निशाना बनाने लगे हैं। उन्हें पता होता है कि वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, फिर भी वे चोरी करने से पीछे नहीं हटते। ऐसा ही एक मामला कांगड़ा के चढ़ियार से सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, देर रात चोरों ने सिमसा माता मंदिर संसाई में चोरी की। चोरों ने माता के सोने की नथनी और दान पत्र तोड़कर श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई नकदी चुरा ली। यही नहीं, चोर वहां जो भी कीमती सामान नजर आया, उसे लेकर तुरंत फरार हो गए।

यह पहली बार नहीं हुआ है। दो महीने पहले भी इसी क्षेत्र के मंदिरों में चोरी की घटना सामने आई थी। स्थानीय निवासी विकास राणा और अन्य लोगों ने पुलिस से गुहार लगाई है कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए ताकि चोरों को रोका जा सके। वहीं, चोरी की घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या बोले थाना प्रभारी

थाना प्रभारी जय सिंह ने कहा कि रात को पुलिस की गश्त इलाके में बढ़ाई जाएगी, ताकि इस तरह की गतिविधियों को रोका जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि जिसने भी यह हरकत की है, उसे जल्द ही पकड़कर हिरासत में लिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लापरवाही न बरतें और अगर कहीं जाएं तो कीमती सामान घर पर छोड़कर न जाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...