कार से चिट्टा और 35 हजार नकदी पकड़ी

--Advertisement--

गश्त के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार; एक पंजाब का, केस दर्ज

चम्बा – भूषण गुरुंग

चंबा-जुम्महार मार्ग पर पुलिस की एसआईयू प्रकोष्ठ की टीम ने कार सवार दो युवकों से 21.91 ग्राम चिट्टा और 35 हजार रुपए की नकदी बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के खिलाफ सदर पुलिस थाना में मामला दर्ज कर हवालात में बंद कर दिया है। आरोपियों को अदालत से पुलिस रिमांड पर लेने के बाद चिट्टे खेप की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों की कार को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस की एसआईयू सेल की टीम जुम्महार क्षेत्र के गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस की नजर जुम्महार में एक निजी होम स्टे के पास कार में सवार दो युवकों पर पड़ी। पुलिस टीम को देखकर कार में सवार युवक घबरा गए।

पुलिस की पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान कर्णवीर सिंह निवासी गांव व पोस्ट आफिस सिंयापारी तहसील जीरा जिला फिरोजपुर पंजाब और मनोज कुमार उर्फ छिंदू वासी गांव जंजला पोस्ट आफिस रजेरा तहसील व जिला चंबा के तौर पर बताई।

कार की तलाशी दौरान पुलिस टीम को चिट्टे के सेवन में प्रयुक्त होने वाले फोइल पेपर और जाली हालत में नोट पाए। इस पर पुलिस ने संदेह के आधार पर युवकों की तलाशी दौरान कब्जे से 21.91 ग्राम चिटटा और 35 हजार रुपए की नकदी बरामद की। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

पुलिस को शक है कि जिला के तस्करों के संपर्क पंजाब के नशे के कारोबारियों के साथ भी हो सकते हैं। इसकी भी जांच होगी कि नशा पंजाब से आ रहा है। उम्मीद है पुलिस को जांच में कई अहम सुराग मिल सकते हैं।

पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव के बोल

उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने दोहराया कि जिला में सक्रिय नशा माफिया की धरपकड़ हेतु अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने कहा कि नशे के सौदागरों पर कड़ी नजर रखी जार रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...