156 ग्राम हीरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा

जिला पुलिस नूरपुर ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। पुलिस थाना फतेहपुर के अंतर्गत मुकाम बनाल में सुभाष पुत्र मदन लाल को 156 ग्राम हीरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस पर थाना फतेहपुर में अभियोग संख्या 53/2024,धारा 21.29 ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

उपरोक्त अभियोग की जांच के दौरान यह पाया गया है कि आरोपी सुभाष द्वारा यह हीरोइन (विट्टा) की आपूर्ति आरोपी सागर सपुत्र अजय पुत्र तीता राम, निवासी झिकला मोच, डॉ. सुनेत, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) को की जानी थी।

दौराने जाँच यह भी पाया गया है कि आरोपी सागर सपुत्र अजय, जो नशीले पदार्थों की तस्करी में सक्रिय रूप से शामिल था, पहले भी ND&PS एक्ट के तहत कई मामलों में गिरफ्तार हो चुका था और कई बार उसके कब्जे से चिट्टा हीरोइन बरामद किया गया था। इसके बावजूद, वह नशे के अवैध व्यापार में संलिप्त रहा।

पुलिस ने आरोपी सागर सपुत्र अजय को अभियोग संख्या 53/2024 में गिरफ्तार किया था। इसके अलावा आरोपी सागर अजय के विरुद्ध जिला कागंड़ा के थाना शाहपुर में अभियोग संख्या- 25/23 दिनांक 13.03.23 जेर धारा 21,29 भी दर्ज है। जिसमे इसके कब्जे से 50 ग्रांम हीरोईन (चिटटा) बरामद किया गया था।

नशीले पदार्थों की तस्करी में उसकी लगातार संलिप्तता के चलते जिला पुलिस नूरपुर ने 26.09.24 को एक प्रस्ताव सचिव (गृह) को भेजा, जिसमें सागर @ अजय पुत्र तीता राम उपरोक्त के खिलाफ PIT ND&PS Act के तहत निरुद्ध आदेश जारी करने की सिफारिश की गई थी।

जिला पुलिस नूरपुर के द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर कारवाई करते हुए Secretary (Home) to the Govt. of HP -cum- Detention Authority ने आरोपी सागर @ अजय पुत्र तीता राम के निरुद्ध आदेश (Detention Order) जेर थारा 3(1) PIT ND&PS Act जारी किए हैं।

जिला पुलिस नूरपुर द्वारा उपरोक्त आदेशो की अनुपालना के सन्दर्भ में उपरोक्त सागर @ अजय पुत्र तीता राम निवासी झिकला मोच डा० सुनेत तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा (हिना०) को आज दिनांक 22.03.25 को निरुद्ध कर लिया गया है। यहां पर यह भी विशेष रुप से वर्णित है की आरोपी सागर @ अजय उपरोक्त की सम्पति की वितिय जाँच अमल में लाई जा रही है तथा इसमे भी नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

एसपी नूरपुर आशोक रत्न के बोल

एसपी नूरपुर आशोक रत्न ने कहा कि जिला पुलिस नूरपुर का यह अभियान नशे के अवैध व्यापार के खिलाफ लगातार जारी रहेगा, और पुलिस कड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाती रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...