हिमाचल में पुराने सभी परिवार BPL सूची से होंगे बाहर, अब नए नियमों के तहत होगा चयन : अनिरुद्ध सिंह

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में अब पंचायत प्रधान बीपीएल सूची तैयार नहीं कर पाएंगे। प्रदेश सरकार ने बीपीएल में शामिल होने वाले परिवारों के नियमों में बदलाव किया है। इसके तहत पंचायत प्रधान को बीपीएल में शामिल करने के लिए कोई भी शक्ति नहीं दी गई है।

अब केवल बीपीएल का चयन करने के लिए एसडीएम और बीडीओ को अधिकृत किया गया है। नए नियमों के मुताबिक 50000 से कम आय वाले लोग ही बीपीएल में शामिल हो सकते हैं।

पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि बीपीएल को लेकर कई बार ऐसी शिकायत आती थी। जिसको देखते हुए आप बीपीएल में शामिल होने वाले परिवारों के नियमों में बदलाव किया गया है ताकि पात्र लोग ही बीपीएल में आ सके है।

पहले पंचायत में प्रधान ही बीपीएल की सूची तैयार करता था लेकिन देखा जा रहा था कि कौरव पूरा न होने के बावजूद भी सूची बनाई जाती थी इसको देखते हुए नए नियमों बनाए गए हैं।

अब प्रधान के बजाय बीडीओ और एसडीएम को बीपीएल की सूची बनाने का अधिकार दिया गया है। बीपीएल में शामिल होने के लिए लोग पंचायत में और बीडीओ ऑफिस में भी आवेदन कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...