ज्योतिका मिस फेयरवेल और निखिल बने मिस्टर फेयरवेल

--Advertisement--

महाविद्यालय मटौर के बीए, बीकॉम के लिए विदाई समारोह का आयोजन

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

राजकीय महाविद्यालय मटौर के बीए, बीकॉम अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें द्वितीय और प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के द्वारा जहां अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए गीत, नृत्य जैसे रंगारंग कार्यक्रम, विभिन्न प्रकार के खेल आयोजित किए गए। वहीं इन्हें कॉम्प्लीमेंट देकर सम्मानित भी किया।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ विनोद कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को उनके आगामी भविष्य में ऊंचाइयां हासिल करने और परीक्षाओं में भी अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। साथ ही जीवन में अपने निर्धारित लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी।

तृतीय वर्ष की ज्योतिका को मिस फेयरवेल, मनु को मिस चार्मिंग, निखिल को मिस्टर फेयरवेल और गुरजीत को मिस्टर पर्सनैलिटी चुना गया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर महाविद्यालय समस्त शिक्षक वर्ग भी उपस्थित रहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले शराब पिलाई, फिर युवती से दुष्कर्म का आरोप; क्वार्टर से 9 लाख रुपये भी गायब

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक युवती...