पंचतत्व में विलीन हुए विमल नेगी, अंतिम यात्रा में हजारों लोग हुए शामिल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश पावर काॅरपोरेशन (एचपीपीसीएल) के मुख्य अभियंता दिवंगत विमल नेगी का निचार खंड के अंतर्गत कटगांव में गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया। मृतक की अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने विमल नेगी अमर रहे के नारे भी लगाए। इस दाैरान हर आंख नम थी।

उपायुक्त किन्नौर डाॅ. अमित कुमार शर्मा और एसडीएम निचार नारायण चौहान प्रशासन की ओर से मृतक के घर पहुंचे और अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से नेगी के परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी।

जानकारी के अनुसार शिमला से उनका शव सुबह 6:00 बजे कटगांव में पहुंच चुका था। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों से लोगों ने अंतिम दर्शन किए। कटगांव में 11:00 बजे के करीब अंतिम संस्कार किया गया। बेटे आदित्य ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी।

मृतक के बडे़ भाई सुरेंद्र और छोटे भाई प्रेम सागर ने कहा कि इस मामले को प्रदेश सरकार ने सुना, जिसके के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी का आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने मंत्री विक्रमादित्य सिंह, राजेश धर्माणी और अनिरूद्व सिंह का भी आभार जताया। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि इस मामले की सीबीआई से जांच करवाई जाए ताकि एमडी और निदेशक को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, पूर्व वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी, पूर्व विधायक तेजवंत नेगी, जिला परिषद किनौर अध्यक्ष निहाल चारस सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...