कार चालक ने HRTC ड्राइवर को क्यों बिछा-बिछाकर पीटा, सामने आई मारपीट की वजह, मामला भी हुआ दर्ज

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एचआरटीसी के ड्राइवर के साथ कार चालक ने मारपीट की। इस मामले की एक वीडियो भी सामने आई है। अब पुलिस ने चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से चालकों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, चार मार्च का यह वीडियो है, जो कि छह मार्च को काफी ज्यादा वायरल हुआ। सोशल मीडिया पर भी इसे शेयर किया गया। पीड़ित चालक विद्या सागर मंडी के कोटली का रहने वाला बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि बस पास को लेकर यह सारी घटना पेश आई और दोनों ही चालक गाड़ियों को आगे पीछे ना करने को लेकर अड़े रहे. बाद में यह बहबाजी हाथापाई में बदल गई और मारपीट की गई।

कुल्लू डिपो की यह बस कनौण रूट पर जा रही थी और इस दौरान जिले के सैंज में एचआरटीसी चालक और निजी वाहन चालक में पास को लेकर तनातना हो गई। अब सैंज पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...