कांगड़ा में चार युवकों से बरामद किए दो हजार प्रतिबंधित कैप्सूल, पुलिस ने घर पर भी दी दबिश

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस की टीम ने चार युवकों से दो हजार से अधिक प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए हैं। इसके अलावा युवकों के निवास स्थान पर दबिश देकर वहां से भी पुलिस ने प्रतिबंधित कैप्सूलों की खेप बरामद की है।

डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा के बोल

डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस की टीम बाईपास मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान एक गाड़ी की तलाशी ली गई तो इसमें सवार चार युवकों से 2088 के करीब प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए। चारों युवक धर्मशाला के योल के रहने वाले हैं।

इसके बाद जब युवकों के घर पर योल में दबिश दी गई तो वहां से भी 300 से अधिक प्रतिबंधित कैप्सूल पुलिस ने बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...