हारचकियाँ में पटवारी एवं कानूनगो की पैन डॉन हड़ताल पहुंची सातवें दिन

--Advertisement--

39 प्रकार की सेवाएं हुई ठप्प, सर्टिफिकेट बनवाने के लिए युवा परेशान।

हारचकियाँ/शाहपुर – अमित शर्मा

प्रदेश सरकार द्वारा पटवारी एवं कानूनगो को राज्य कैडर में डालने के फैसले को लेकर जिला कांगड़ा की उपतहसील हारचकियाँ के अंतर्गत आते पटवारी एवं कानूनगो की पैन डॉन हड़ताल सातवे दिन में प्रवेश कर चुकी है। आपको बता दें कि राज्य सरकार ने कुछ दिन पहले पटवारी- कानूनगो को स्टेट कैडर में तब्दील करने की फाइनल नोटिफिकेशन जारी कर दी है।

पटवार कानूनगो संघ हारचकियाँ इकाई प्रधान अशोक कुमार का कहना है कि इस फैसले के मुताबिक पटवारी और कानूनगो को जिला से बाहर राज्य में कहीं भी ट्रांसफर किया जा सकेगा, जबकि इससे पहले जिला कैडर में जिला से बाहर ट्रांसफर करने का प्रावधान नहीं था। इनके भर्ती एवं पदोन्नति नियम भी जिला कैडर के हैं। इसी वजह से पटवारी कानूनगो स्टेट कैडर का विरोध कर रहे हैं। इनका कहना है कि स्टेट कैडर बनने से उनकी प्रमोशन भी प्रभावित होगी।

वहीं पटवारी और कानूनगो के सामूहिक पैन डॉन हड़ताल पर जाने से राजस्व विभाग के माध्यम से मिलने वाली 39 प्रकार की सेवाएं ठप्प हो चुकी है। लोगों को रजिस्ट्री, डिमार्केशन, इंतकाल, तकसीम, गिरदावरी और बैंक की केसीसी रिपोर्ट के अलावा विभिन्न प्रकार के सर्टिफिकेट जैसी सेवाएं नहीं मिल पाएगी। बहरहाल हारचक्कियां में भी कानूनगो- पटवारी महासंघ ने आरपार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर पटवार कानूनगो संघ हारचकियाँ इकाई प्रधान अशोक कुमार व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...