हाइट ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन शाहपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

आज हाइट ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन शाहपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन एलजी कंपनी के सौजन्य से सक्षम भारती फाउंडेशन द्वारा हुआ। जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों के साथ-साथ महाविद्यालय के अध्यापकों ने भी अपना रक्तदान किया।

डॉक्टरों की टीम में डॉक्टर मनीष, S/H रितु M/SN अनुराग, आशीष राजकुमार, अशोक और मनोहर रहे। डॉक्टर मनीष के अनुसार रक्तदान महादान होता है। रक्तदान करने के बहुत से फायदे होते हैं।

महाविद्यालय के प्रबंधक निदेशक दुष्यंत कायस्था प्रधानाचार्य डॉक्टर अर्जुन कुमार तथा डीन अकैडमी कस डॉक्टर नरेश शर्मा ने विद्यार्थियों तथा अध्यापकों को रक्तदान दान करने के लिए बधाई दी लगभग 80 यूनिट से अधिक रक्तदान हुआ।

महाविद्यालय के प्रबंधक निदेशक ने रक्तदाताओं को भविष्य में भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया रक्तदान करने के बहुत से लाभ होते हैं। रक्तदान न केवल जरूरतमंदों की जान बचाने में मदद करता है, बल्कि यह रक्तदाता के लिए भी कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है।

नियमित रक्तदान से शरीर और मन दोनों को फायदा होता हैं हृदय स्वास्थ्य में सुधार रक्तदान करने से शरीर में आयरन (Iron) का संतुलन बना रहता है, जिससे हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। रक्त संचार बेहतर होता है और धमनियों में रुकावट की संभावना घट जाती है। नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण रक्तदान के बाद शरीर नई लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) का निर्माण करता है, जिससे रक्त प्रवाह बेहतर होता है और शरीर ऊर्जावान महसूस करता है।

यह मोटापे को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। नियमित रक्तदान से उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) और कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है, जिससे स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। मुफ्त स्वास्थ्य जांच का लाभ रक्तदान से पहले और बाद में ब्लड प्रेशर हीमोग्लोबिन, आयरन लेवल और अन्य परीक्षण किए जाते हैं, जिससे रक्तदाता को अपने स्वास्थ्य की जानकारी मिलती रहती है।

रक्तदान केवल दूसरों के लिए ही नहीं, बल्कि स्वयं रक्तदाता के लिए भी फायदेमंद होता है। यह एक नेक कार्य है जो किसी की जान बचाने में सहायक हो सकता है। हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित होना चाहिए

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...