सिहुंता के 6 गांवों में 3 दिन से बिजली गुल, दीये व टॉर्च के सहारे पढ़ाई कर रहे बच्चे

--Advertisement--

सिहुंता – अनिल संबियाल

सिहुंता के 6 गांवों में 3 दिन से बिजली गुल है, जिससे लोग काफी परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने विद्युत बोर्ड के प्रति रोष व्यक्त किया है। स्थानीय विनय, कुलदीप, संजीव, रविन्द्र, दुनी चंद व बलदेव ने कहा कि सरोग, गियाड़ी, डुडला वासा, द्रमण, नेलटा और नडलू गांवों में पिछले 3 दिनों से अंधेरा पसरा हुआ है। इन दिनों बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं।

बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। बच्चे दीये व टाॅर्च के सहारे पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को भी सूचित किया गया था, लेकिन अभी तक बिजली बहाल नहीं हो पाई है। बाेर्ड के अधिकारी इस समस्या के प्रति गंभीर दिखाई नहीं दे रहे हैं।

अधिशासी अभियंता पंकज राठौर के बोल

उधर, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता पंकज राठौर ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर जलने के कारण बिजली बाधित रही। उन्होंने कहा कि जल्द ही बिजली सुचारू रूप से बहाल कर दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...